**🛑 ब्रेकिंग न्यूज़ : विधायक सेना महेश पटेल ने किया कायाकल्प 2.0 के तहत ₹24 लाख की सीसी रोड निर्माण कार्य का भूमिपूजन, आलीराजपुर में विकास की नई राह 🛑**

आलीराजपुर आलीराजपुर नगर पालिका क्षेत्र में कायाकल्प 2.0 योजना के अंतर्गत विकास कार्यों की रफ्तार तेज हो गई है। इसी कड़ी में रविवार को वार्ड क्रमांक 1 में ₹24 लाख की लागत से बनने वाली सीसी रोड निर्माण कार्य का भव्य भूमिपूजन विधिवत रूप से संपन्न हुआ

यह सड़क रेवला के घर से अनु बारिया के घर तक बनाई जा रही है, जो लंबे समय से वार्डवासियों की प्रमुख मांग रही थी। भूमिपूजन समारोह में जोबट विधायक एवं नगर पालिका अध्यक्ष श्री सेना महेश पटेल ने पूजा-अर्चना कर निर्माण कार्य का शुभारंभ किया।

इस अवसर पर बड़ी संख्या में पार्षदगण, अधिकारी, कांग्रेस कार्यकर्ता और स्थानीय नागरिक मौजूद रहे।

विधायक सेना महेश पटेल ने अपने संबोधन में कहा —

“कायाकल्प 2.0 योजना के माध्यम से अलीराजपुर नगर में विकास के नए आयाम स्थापित किए जा रहे हैं। हर वार्ड में सड़क, नाली, प्रकाश व्यवस्था और स्वच्छता कार्यों को प्राथमिकता दी जा रही है। हमारा उद्देश्य है कि शहर के हर नागरिक को मूलभूत सुविधाएँ उपलब्ध हों और अलीराजपुर स्वच्छ, सुंदर व व्यवस्थित नगर के रूप में पहचाना जाए।”

उन्होंने यह भी घोषणा की कि शीघ्र ही नगर के अन्य वार्डों में भी सड़क, नाली और पेयजल संबंधी कार्य प्रारंभ किए जाएंगे, जिससे शहर का सर्वांगीण विकास सुनिश्चित किया जा सके।

समारोह में उपस्थित नागरिकों ने विधायक व नगर पालिका अध्यक्ष का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इस सड़क निर्माण से क्षेत्र में आवागमन की समस्या का समाधान होगा तथा मोहल्ले में स्वच्छता और सुविधा का नया अध्याय शुरू होगा।

Post a Comment

0 Comments