अलीराजपुर, आज अलीराजपुर जिले के **जोबट विधानसभा क्षेत्र के ग्राम डाबड़ी** में **आदिवासी विकास परिषद एवं जिला कांग्रेस** द्वारा आयोजित *“विशाल आदिवासी अधिकार यात्रा”* में हजारों की संख्या में आदिवासी ग्रामीण और किसान उमड़े। कार्यक्रम में कांग्रेस के शीर्ष नेताओं ने भाग लिया और भाजपा सरकार पर आदिवासियों के अधिकार छीनने का आरोप लगाते हुए तीखे हमले किए।
कार्यक्रम की शुरुआत हेलीपैड से सभा स्थल तक निकाली गई पैदल यात्रा से हुई, जिसमें **प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी**, **विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष एवं आदिवासी विकास परिषद अध्यक्ष उमंग सिंगार**, **प्रदेश कांग्रेस सह प्रभारी संजय दत्त**, **पूर्व केंद्रीय मंत्री कांतिलाल भूरिया**, सहित कई वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं ने भाग लिया।सभा स्थल पर पहुंचकर नेताओं ने **आदिवासी वीर शहीद टंट्या मामा, बिरसा मुंडा, छितू किराड़** के तेल चित्रों पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।जोबट विधायक सैना महेश पटेल** ने स्वागत भाषण में कहा कि *“जल, जंगल और जमीन केवल संसाधन नहीं, बल्कि आदिवासी समाज की संस्कृति और अस्तित्व का प्रतीक हैं।”*
आदिवासी विकास परिषद के प्रदेश उपाध्यक्ष **महेश पटेल** ने कहा कि आदिवासियों को अब डरने की आवश्यकता नहीं है, अगर भाजपा सरकार ने आदिवासियों के खिलाफ जारी आदेश वापस नहीं लिया, तो *“आंदोलन नहीं, सत्याग्रह”* किया जाएगा।प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी** ने अपने भाषण में कहा कि भाजपा सरकार आदिवासियों के अधिकार छीनने में लगी है। उन्होंने कहा, *“कांग्रेस पार्टी आदिवासियों की जल–जंगल–जमीन की लड़ाई में उनके साथ खड़ी है। हम उनके अधिकारों की रक्षा के लिए प्रतिबद्ध हैं।”*
*उमंग सिंगार** ने कहा कि भाजपा सरकार भू-माफियाओं को संरक्षण दे रही है और वन अधिकार कानून 2006 के तहत आदिवासियों को मिले अधिकार छीनने की कोशिश कर रही है। उन्होंने चेतावनी दी कि कांग्रेस इसे कभी बर्दाश्त नहीं करेगी।
कार्यक्रम को **संजय दत्त, कांतिलाल भूरिया, डॉ. विक्रांत भूरिया, प्रताप ग्रेवाल, राजेंद्र मंडलोई, मुकेश पटेल, स्वतंत्र जोशी, जेवियर मेडा, सिंह अंगर सिंह चौहान** सहित कई नेताओं ने संबोधित किया।इस अवसर पर **निर्मल मेहता, साबिर फिटवेल, सोमला रावत, अरविंद डावर, बाल सिंह मीणा, अकमल डामोर, शाहनी मकरानी, इरफान खान, पुष्पराज सिंह पटेल** सहित कई वरिष्ठ कांग्रेस नेता एवं जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।कार्यक्रम का संचालन **पूर्व सांसद प्रत्याशी राधेश्याम मुवेल** ने किया, जबकि आभार प्रदर्शन **अलीराजपुर प्रभारी रामवीर मैं सिकरवार** ने व्यक्त किया।

0 Comments