जोबट (अलीराजपुर)।आदिवासी अंचल के सुदूर क्षेत्रों में विकास की दिशा में बड़ा कदम उठाया गया है। जोबट विधानसभा क्षेत्र की ग्राम पंचायत पुनियावाट में आदिवासी विकास परिषद के प्रदेश उपाध्यक्ष महेश पटेल एवं जोबट विधायक सेना महेश पटेल के सहयोग से निजी खर्च पर लगभग 2 किलोमीटर लंबी सड़क का निर्माण संपन्न हुआ है।
ग्रामीणों ने खुशी जाहिर करते हुए बताया —
“पहले बारिश के दिनों में इस रास्ते से निकलना बहुत मुश्किल होता था, अब बच्चे सुरक्षित स्कूल जा सकेंगे और बीमारों को अस्पताल पहुँचाना आसान हो गया है।”
वृद्ध ग्रामीणों ने भी इस पहल को “जीवन बदल देने वाला कदम” बताया। उन्होंने कहा कि इस सड़क से अब लोग समय पर अपने कामों पर पहुँच सकेंगे और बच्चों की पढ़ाई में भी सुविधा होगी।
ग्रामवासियों ने महेश पटेल दंपति का हृदय से आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह कार्य “ग्रामीण विकास और जनसेवा की दिशा में एक मिसाल” है।
यह सड़क निर्माण कार्य स्थानीय आदिवासी समाज के लिए उम्मीद की नई किरण लेकर आया है। यह साबित करता है कि जब जनप्रतिनिधि और समाज मिलकर काम करते हैं, तो छोटे गाँवों में भी बड़ा परिवर्तन संभव है।



0 Comments