🔴 बड़ी खबर: अलीराजपुर पुलिस की दो बड़ी कार्रवाइयाँ — ₹11.60 लाख की अवैध शराब और बोलेरो वाहन जप्त!

 अलीराजपुर जिले में अवैध शराब के निर्माण, परिवहन और विक्रय के खिलाफ पुलिस का शिकंजा लगातार कसता जा रहा है। पुलिस अधीक्षक श्री रघुवंश सिंह के निर्देशन में चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत थाना बखतगढ़ और थाना उदयगढ़ पुलिस ने दो अलग-अलग कार्यवाहियाँ करते हुए भारी मात्रा में अवैध बीयर और एक बोलेरो वाहन जब्त किया है। कुल ₹11 लाख 60 हजार से अधिक की जप्ती की गई है।

🚨 थाना बखतगढ़ पुलिस की कार्रवाई

22 अक्टूबर 2025 की रात पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि ग्राम छकना की माल, छोटी कंजीपानी फलिया में एक निर्माणाधीन मकान के पास बने बाथरूम में भारी मात्रा में अवैध शराब छिपाई गई है।
थाना प्रभारी निरीक्षक संतोष सिसोदिया के नेतृत्व में टीम ने मौके पर दबिश दी, जहां दीपक उर्फ दीपा पिता वानिया भील (उम्र 25 वर्ष) के निर्माणाधीन मकान के पास से 98 पेटी माउंट कंपनी बीयर बरामद की गई।

प्रत्येक पेटी में 24 केन (500 एमएल प्रत्येक) भरे होने से कुल 1176 लीटर बीयर जब्त की गई, जिसकी कीमत लगभग ₹1,76,400 आँकी गई।

आरोपी कोई वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सका, जिस पर पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर धारा 34(2), 36 आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया।

इस कार्रवाई में निरीक्षक संतोष सिसोदिया, उप निरीक्षक राहुल चौहान, सउनि ज्ञानसिंह पाल, सउनि दीपक मालवीया, एचसी उदलिया जामोद, एचसी चंदर सिंह, आरक्षक तुलसीराम, अंतिम और चंदन की भूमिका सराहनीय रही।
कार्यवाही अनुविभागीय अधिकारी पुलिस अलीराजपुर श्री अश्विनी कुमार के मार्गदर्शन में की गई।


🚓 थाना उदयगढ़ पुलिस की त्वरित कार्रवाई

23 अक्टूबर की रात्रि करीब 1 बजे उदयगढ़ पुलिस गश्त पर थी, तभी अखोली फाटा (भाबरा–उदयगढ़ रोड) पर एक बोलेरो पिकअप (क्रमांक MP.43.G.2611) को रोका गया।
तलाशी के दौरान वाहन में माउंट 6000 सुपर स्ट्रॉन्ग बीयर की 160 पेटियां पाई गईं।
प्रत्येक पेटी में 24 केन (500 एमएल प्रत्येक) भरे होने से कुल 1920 लीटर बीयर बरामद की गई, जिसकी कीमत ₹3,84,000 आँकी गई।

वाहन में सवार राजु पिता हाबु सापलिया (उम्र 23 वर्ष) एवं एक बाल अपचारी, दोनों निवासी ग्राम कुहा सापलिया फलिया, शराब के दस्तावेज नहीं दिखा सके। पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर वाहन सहित शराब जब्त कर ली। बोलेरो की कीमत लगभग ₹6 लाख आँकी गई।

कुल ₹9,84,000 की जप्ती के साथ अपराध क्रमांक 275/23.10.2025, धारा 34(2), 46 आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर विवेचना जारी है।

यह कार्रवाई अनुविभागीय अधिकारी पुलिस जोबट श्री रविन्द्र राठी के मार्गदर्शन में निरीक्षक ब्रजभूषण हीरवे, चौकी प्रभारी पवन वास्कले, सउनि जयवीरसिंह भदौरिया, सउनि अजय भीण्डे, प्रआर जुवानसिंह, प्रआर आजाद, आर रमेश चरपोटा, आर आनन्द, सैनिक धर्मेन्द्र, सैनिक माधव द्वारा की गई।


📦 कुल जप्ती का विवरण

  • अवैध बीयर: 258 पेटी (3096 लीटर)

  • कुल कीमत: ₹5,60,400

  • वाहन बोलेरो की कीमत: ₹6,00,000

  • कुल जप्ती मूल्य: ₹11,60,400


🗣️ पुलिस अधीक्षक का बयान

पुलिस अधीक्षक श्री रघुवंश सिंह ने कहा कि जिले में अवैध शराब के निर्माण, परिवहन और विक्रय में लिप्त तत्वों पर सख्त निगरानी रखी जा रही है।
उन्होंने स्पष्ट किया कि —

“अवैध शराब के कारोबारियों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा। पुलिस का अभियान लगातार जारी रहेगा और ऐसे तत्वों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की जाती रहेगी।”



Post a Comment

0 Comments