जोबट। नगरवासियों के लिए इस बार का दशहरा ऐतिहासिक बन गया। संघ शताब्दी महोत्सव के अंतर्गत सकल हिंदू समाज की ओर से पहली बार श्रीराम, लक्ष्मण, जानकी एवं हनुमानजी की जीवंत झांकी नगर के प्रसिद्ध श्रीराम मंदिर से निकाली गई। झांकी जैसे ही नगर भ्रमण पर निकली, लोगों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। पूरा दशहरा मैदान “जय श्रीराम” के नारों से गूंज उठा और माहौल भक्तिमय एवं उल्लासपूर्ण हो गया।
आकर्षक आतिशबाजी के बीच श्रीरामजी द्वारा रावण दहन किया गया, जो इस बार नगर के इतिहास में पहली बार हुआ। इस अवसर पर नगर परिषद की ओर से सीएमओ संतोष राठौड़, पूरी नगर परिषद, पुलिस प्रशासन एवं राजस्व विभाग की गरिमामयी उपस्थिति रही। रावण दहन के बाद नगर की जनता ने इस आयोजन की प्रशंसा करते हुए इसे हर वर्ष जारी रखने की मांग की।
कार्यक्रम के समापन पर नगरवासियों ने एक-दूसरे को दशहरे की शुभकामनाएं दीं और समाज में बुराई पर अच्छाई की जीत के इस पर्व को उत्साहपूर्वक मनाया।
इस भव्य आयोजन में राजेश डुडवे, सोहन डोडवे, गजेंद्र राठौड़, लल्ला पारिख, संदीप जैन, नितेश अग्रवाल सहित अनेक समाजसेवियों का योगदान सराहनीय रहा।
👉 यह आयोजन जोबट नगर की धार्मिक और सांस्कृतिक एकता का प्रतीक बनकर हमेशा यादगार रहेगा।

0 Comments