**दर्दनाक हादसा – जोबट थाना प्रभारी और प्रेस क्लब मीडिया साथी बने फरिश्ते,**

  



जोबट क्षेत्र में एक दर्दनाक सड़क हादसे में मानवता की मिसाल देखने को मिली, जब जोबट थाना प्रभारी और प्रेस क्लब के मीडिया साथी राजेश डुडवे मौके पर पहुँचे और गंभीर रूप से घायल युवक की जान बचाने में अहम भूमिका निभाई।

थाना प्रभारी और मीडिया साथियों ने बिना देर किए घायल युवक को उठाकर तत्काल नज़दीकी अस्पताल पहुँचाया। 

स्थानीय लोगों ने थाना प्रभारी और मीडिया साथियों की इस तत्परता की सराहना की है। आमतौर पर हादसे के बाद लोग तमाशबीन बने रहते हैं, लेकिन इस घटना में पुलिस और पत्रकार दोनों ने मिलकर संवेदनशीलता और मानवता का परिचय दिया।


यह घटना इस बात का उदाहरण है कि पुलिस और मीडिया केवल कानून और समाचार तक ही सीमित नहीं हैं, बल्कि जरूरत पड़ने पर वे समाज के लिए फरिश्ता भी साबित हो सकते हैं।



Post a Comment

0 Comments