**मध्य प्रदेश में आदिवासी पहचान पर सियासत गरमाई, केबिनेट मंत्री नागर सिंह चौहान ने उमंग सिंगार के बयान की कड़ी निंदा की**
अलीराजपुर से नागर सिंह चौहान ने फेसबुक पर बड़ा बयान जारी करते हुए कांग्रेस नेता और विधानसभा में विपक्ष के पूर्व नेता उमंग सिंगार पर हमला बोला है। उन्होंने कहा कि सिंगार ने बालाघाट में आदिवासी विकास परिषद के मंच से यह कहकर आदिवासी समाज का अपमान किया है कि *“आदिवासी सनातनी हिंदू नहीं हैं।”*
चौहान ने सवाल उठाया कि जब आदिवासी समाज भोलेनाथ, गणेश और हनुमान की पूजा करता है, तो यह कैसे कहा जा सकता है कि वे हिंदू नहीं हैं? उन्होंने कांग्रेस और राहुल गांधी पर भी आरोप लगाया कि वे वोट की राजनीति के लिए आदिवासी समाज को भड़काने की कोशिश कर रहे हैं।
चौहान ने आदिवासी भाइयों-बहनों से अपील की कि ऐसे नेताओं का विरोध करें और उनके खिलाफ जनआंदोलन खड़ा करें। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में आदिवासी समाज लगातार विकास की ओर बढ़ रहा है, और इसी कारण विपक्ष को परेशानी हो रही है।
👉 बड़ी बात: **“आदिवासी हिंदू थे, हिंदू हैं और हिंदू रहेंगे।” – नागर सिंह चौहान**
.jpeg)
0 Comments