🚨 ब्रेकिंग न्यूज़ 🚨 जनजाति विकास मंच का अल्टीमेटम – प्रशासन जिम्मेदार होगा

छकतला-बखतगढ़ क्षेत्र के ग्रामीणों की बड़ी समस्या – अस्पताल में नहीं मिल रहा सही इलाज, मरीजों को लगातार गुजरात रेफर!



आलीराजपुर ज़िले के छकतला और बखतगढ़ क्षेत्र के ग्रामीणों ने स्वास्थ्य सुविधाओं को लेकर गंभीर आरोप लगाए हैं। उनका कहना है कि अस्पताल में मरीजों को सही तरीके से देखा तक नहीं जाता और सीधे गुजरात पुनियावाट रेफर कर दिया जाता है। इससे परिजनों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ता है।

ग्रामीणों ने बताया कि सीजर ऑपरेशन के लिए भी मरीजों को रेफर कर दिया जाता है, जिससे सबसे ज्यादा गर्भवती महिलाओं को दिक्कत होती है।

मांग:
ग्रामीणों ने बखतगढ़ में नए अस्पताल को जल्द चालू करने की मांग की है। जनजाति विकास मंच ने चेतावनी दी है कि अगर जल्द कदम नहीं उठाया गया तो उग्र आंदोलन किया जाएगा, जिसकी पूरी जवाबदारी प्रशासन की होगी।

कादूसिंह डुडवे जनजाति  विकास मंच, जिला आलीराजपुर





Post a Comment

0 Comments