🔴 ब्रेकिंग न्यूज़: आलीराजपुर में बढ़ते अपराधों पर आदिवासी विकास परिषद का फूटा गुस्सा, पुलिस को 7 दिन का अल्टीमेटम!

 आलीराजपुर। जिले में लगातार बढ़ रही चोरी, डकैती, लूट और मारपीट की घटनाओं से नाराज आदिवासी विकास परिषद ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर लापरवाही के आरोप लगाए हैं। परिषद के प्रदेश उपाध्यक्ष महेश पटेल ने मंगलवार को प्रेस वार्ता कर साफ कहा कि यदि 7 दिन में आरोपियों की गिरफ्तारी और चोरी गया माल बरामद नहीं होता, तो आज़ाद नगर थाना का घेराव किया जाएगा।

महेश पटेल ने खुलासा किया कि ग्राम बड़ा खुटाजा, रिंगोल और सेमलपाटी में हाल ही में बड़ी आपराधिक घटनाएं हुई हैं, लेकिन पुलिस अब तक खाली हाथ है। पीड़ितों ने भी प्रेस वार्ता में अपनी आपबीती सुनाई:

🔹 हीरा खराड़िया (बड़ा खुटाजा) – 50-60 हथियारबंद लोगों ने दुकान पर हमला किया, नकदी और सामान लूट ले गए।
🔹 कमलाबाई भूरिया (रिंगोल) – 25 लाख नकद, सोना-चांदी लूटे गए, लेकिन FIR में कम रकम दर्ज की गई।

पटेल ने पुलिस की कार्यशैली को पक्षपाती और भ्रामक करार देते हुए जनता से समर्थन मांगा और कहा कि यह अब जनआंदोलन का रूप लेगा अगर पुलिस प्रशासन नहीं जागा।


👉 अब निगाहें प्रशासन पर टिकी हैं—क्या 7 दिन में होगा खुलासा या होगा बड़ा जनआंदोलन?


Post a Comment

0 Comments