जोबट थाना पुलिस की बड़ी सफलता, लूट के तीन आरोपी गिरफ्तार"

**जोबट/अलीराजपुर, 

मध्य प्रदेश के अलीराजपुर जिले के जोबट थाना क्षेत्र में पुलिस को लूट के एक मामले में बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से लूटी गई सोने की चेन, हाथ घड़ी और घटना में इस्तेमाल की गई KTM ड्यूक मोटरसाइकिल बरामद की है।

क्या था मामला

दिनांक 06 अप्रैल 2026 की रात करीब 8 बजे फरियादी पियूष गवली अपने साथी निकुंज के साथ धार-बेटमा मार्ग से अपने घर जोबट लौट रहे थे। इसी दौरान रणबयड़ा घाट के नीचे, ग्राम घोंघसिया के पास मोड़ पर तीन बदमाश KTM ड्यूक बाइक पर सवार होकर आए और फरियादी की बाइक को टक्कर मारकर गिरा दिया।इसके बाद आरोपियों ने पियूष गवली से एक सोने की चेन और हाथ घड़ी लूट ली और मौके से फरार हो गए।

पुलिस की त्वरित कार्रवाई

घटना की सूचना मिलते ही जोबट थाना पुलिस ने अपराध क्रमांक 131/2026 धारा 309(6) बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की। पुलिस अधीक्षक रघुवंश कुमार सिंह के निर्देशन और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक प्रदीप पटेल के मार्गदर्शन में, एसडीओपी रविन्द्र राठी के नेतृत्व में विशेष टीम गठित की गई।पुलिस ने लगातार संदिग्धों के ठिकानों पर दबिश दी और मुखबिर की सूचना के आधार पर तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।

 गिरफ्तार आरोपी

पुलिस ने जिन तीन आरोपियों को पकड़ा है, वे हैं:

* इंदरसिंह (23 वर्ष), निवासी छोटी जामली

* सुनील (20 वर्ष), निवासी छोटी जामली

* राकेश (25 वर्ष), निवासी पानगोला

क्या-क्या हुआ बरामद?

पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से:

* एक सोने की चेन

* एक हाथ घड़ी

* KTM ड्यूक मोटरसाइकिल (MP 09 XJ 4796)बरामद की है।

 आगे की जांच जारी

पुलिस आरोपियों से अन्य वारदातों के संबंध में भी पूछताछ कर रही है। संभावना जताई जा रही है कि ये आरोपी अन्य लूट और चोरी की घटनाओं में भी शामिल हो सकते हैं।

पुलिस टीम की सराहनीय भूमिका इस सफलता में थाना प्रभारी निरीक्षक विजय वास्कले, उपनिरीक्षक मोहन मुझाल्दा, आरक्षक गजेन्द्र, रवि, अमलेश, निरीक्षक बृजभूषण हिर्वे और साइबर सेल अलीराजपुर की टीम का विशेष योगदान रहा।


Post a Comment

0 Comments