जोबट में बांग्लादेश में हिंदुओं पर अत्याचार के विरोध में सड़कें पोस्टरों से पटीं, ‘पोस्टरों में लिखे बांग्लादेश मुर्दाबाद’ के नारे

अलीराजपुर जिले के जोबट नगर में बांग्लादेश में हिंदू समुदाय पर हो रहे कथित अत्याचारों के विरोध में गुरुवार को सड़कों पर विरोधात्मक पोस्टर लगाए गए। इन पोस्टरों में “बांग्लादेश मुर्दाबाद” जैसे नारे लिखे गए, जिससे पूरे क्षेत्र में चर्चा का माहौल बन गया।

उल्लेखनीय है कि हाल के दिनों में बांग्लादेश में हिंदुओं पर हमले, मंदिरों में तोड़फोड़ और धार्मिक असहिष्णुता की घटनाओं को लेकर देश के विभिन्न हिस्सों में आक्रोश देखा जा रहा है। इसी क्रम में जोबट में भी पोस्टर लगाकर विरोध दर्ज कराया। 

पोस्टरों के माध्यम से भारत के लोगों ने बांग्लादेश की स्थिति के लिए मोहम्मद यूनुस को जिम्मेदार ठहराते हुए उन्हें “अशांति का दूत” करार दिया है। हैं। साथ ही उनसे शांति के लिए मिले नोबेल पुरस्कार को वापस लेने की मांग भी उठाई जा रही है।

देश के लोगों का कहना है कि बांग्लादेश में हिंदुओं पर हो रहे अत्याचार और धार्मिक स्थलों में तोड़फोड़ की घटनाएं मानवाधिकारों का उल्लंघन हैं, जिन पर अंतरराष्ट्रीय समुदाय को संज्ञान लेना चाहिए। 

Post a Comment

0 Comments