आलीराजपुर - शारदीय नवरात्रि के प्रथम दिन से देशभर में लागू हुए #NextGenGSTReforms को लेकर आज आलीराजपुर जिले में भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने जोरदार जनसंपर्क अभियान चलाया। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी की इस ऐतिहासिक पहल का स्वागत करते हुए भाजपा कार्यकर्ताओं ने जिले के व्यापारियों के घर-घर जाकर स्वदेशी पोस्टर वितरित किए।
व्यापारियों ने घटी हुई GST दरों का लाभ मिलने पर प्रधानमंत्री जी के प्रति आभार व्यक्त किया और इस अवसर पर उन्हें उपहार भी भेंट किए।
इस विशेष कार्यक्रम में केबिनेट मंत्री नागरसिंह चौहान , सांसद अनिता नागरसिंह चौहान,भाजपा जिला अध्यक्ष मकू परवाल, मंडल अध्यक्ष गिरीराज मोदी, पूर्व मंडल अध्यक्ष संतोष भाई थेपड़िया, जिला महामंत्री रिकेश तंवर, विधायक प्रतिनिधि गोविंदा गुप्ता, नगर मंडल अध्यक्ष गिरीराज मोदी, राजेश भाई गुप्ता, कांति भाई राठौड़, वरिष्ठ नेता अशोक दादा ओझा, रमेश भाई सोमानी, जीतेंद्र भाई राठौड़, मनोज उपाध्याय, निलेश भाई जैन, संदीप राही, मोहम्मद भाई पाक़ीज़ा सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।
कार्यक्रम के दौरान जिलेभर में उत्सव का माहौल रहा और कार्यकर्ताओं ने इसे प्रधानमंत्री मोदी जी की "आत्मनिर्भर भारत" की दिशा में एक और सशक्त कदम बताया।

0 Comments