बड़ी खबर अलीराजपुर से : लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई, कनिष्ठ आपूर्ति अधिकारी 50 हज़ार की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार

 अलीराजपुर ज़िले से इस समय की सबसे बड़ी खबर सामने आई है। लोकायुक्त की इंदौर टीम ने आज एक बड़ी कार्रवाई करते हुए कनिष्ठ आपूर्ति अधिकारी रामा अवास्या को 50 हज़ार रुपए की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों पकड़ लिया।

मामला आज़ाद नगर के बरझर क्षेत्र के सामलाकूड का बताया जा रहा है, जहाँ एक महिला से अधिकारी ने 50 हज़ार रुपए रिश्वत की मांग की थी। महिला ने इसकी शिकायत लोकायुक्त से की, जिसके बाद टीम ने जाल बिछाया। अधिकारी ने महिला को पैसे लेकर वेयरहाउस बुलाया था। जैसे ही महिला वहां पहुंची और उसने अधिकारी को रिश्वत की रकम सौंपी, उसी समय लोकायुक्त की टीम ने दबिश देकर कनिष्ठ आपूर्ति अधिकारी रामा अवास्या को रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया।

लोकायुक्त की इस कार्रवाई के बाद पूरे क्षेत्र में हड़कंप मच गया है। भ्रष्टाचार के खिलाफ इस बड़ी कार्रवाई से सरकारी अमले में भी खलबली देखी जा रही है।



Post a Comment

0 Comments