*सोशल मीडिया पर बदनाम करने का आरोप, आलीराजपुर कोतवाली में पहुँची विधायक सेना पटेल*

**आलीराजपुर से बड़ी खबर :**

जोबट की विधायक **सेना पटेल** ने प्रदेश की राजनीति में हलचल मचा दी है। उन्होंने कैबिनेट मंत्री **नागर सिंह चौहान** सहित तीन अन्य लोगों के खिलाफ **आलीराजपुर कोतवाली में गंभीर शिकायत दर्ज** कराई है। शिकायत में आरोप लगाया गया है कि 26 सितंबर 2025 को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स — वॉट्सऐप ग्रुप और फेसबुक — के माध्यम से उनके खिलाफ असत्य और अपमानजनक संदेश फैलाए गए।

इन संदेशों में विधायक पटेल को **"दारू माफिया का संरक्षक"**, **"आपराधिक परिवार का सहयोगी"** बताया गया और उन्हें हत्या, बलात्कार व अपहरण जैसे संगीन अपराधों से जोड़ने की कोशिश की गई।

विधायक ने इस कृत्य को उनके **व्यक्तिगत सम्मान और महिला जनप्रतिनिधि की गरिमा पर हमला** करार देते हुए इसे लोकतांत्रिक व्यवस्था पर भी सीधा प्रहार बताया। उन्होंने साफ कहा कि **"इस तरह की राजनीति अस्वीकार्य है।"**

इसी बीच, **आदिवासी विकास परिषद के प्रदेश उपाध्यक्ष महेश पटेल** ने भी आरोपियों की हरकत की कड़ी निंदा की है। उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया का दुरुपयोग कर किसी की छवि खराब करना लोकतंत्र के खिलाफ साजिश है और इसके लिए दोषियों पर सख्त कार्रवाई जरूरी है।

विधायक सेना पटेल ने शिकायत की प्रतिलिपि **मुख्य सचिव, गृह सचिव, डीजीपी, आईजी इंदौर और आलीराजपुर एसपी** को भी भेजी है और आरोपियों पर तत्काल **एफआईआर दर्ज करने की मांग** की है।












Post a Comment

0 Comments