अलीराजपुर में नए पुलिस अधीक्षक रघुवंश कुमार सिंह ने संभाला कार्यभार, पूर्व एसपी राजेश व्यास हुए इंदौर स्थानांतरित

 📌 अलीराजपुर मध्यप्रदेश शासन द्वारा जारी स्थानांतरण आदेशों के तहत अलीराजपुर पुलिस अधीक्षक का कार्यभार आज बदल गया है। आदेशानुसार, अलीराजपुर जिले के पुलिस अधीक्षक श्री राजेश व्यास का स्थानांतरण कर उन्हें पुलिस उपायुक्त, आसूचना एवं सुरक्षा, नगरीय पुलिस इंदौर के पद पर नियुक्त किया गया है।

वहीं, श्री रघुवंश कुमार सिंह (भापुसे), जो अब तक सेनानी 5वीं वाहिनी विसबल, मुरैना के पद पर कार्यरत थे, का स्थानांतरण कर उन्हें अलीराजपुर का नया पुलिस अधीक्षक बनाया गया है।

आज दिनांक 14 सितम्बर 2025 को शासन के आदेशों के पालन में श्री रघुवंश कुमार सिंह ने अलीराजपुर पहुंचकर, पूर्व एसपी श्री राजेश व्यास से विधिवत कार्यभार ग्रहण किया

👉 नवागत एसपी श्री रघुवंश कुमार सिंह ने बताया कि वे जल्द ही अपराध नियंत्रण, कानून-व्यवस्था तथा पुलिस प्रशासन की कार्ययोजना एवं प्राथमिकताओं को लेकर एक पृथक प्रेसवार्ता आयोजित करेंगे। इसमें वे मीडिया और आमजन को जिले की सुरक्षा व्यवस्था और अपनी रणनीति से अवगत कराएंगे।

⚡ अलीराजपुर के लोगों में नए एसपी से बेहतर अपराध नियंत्रण और मजबूत कानून व्यवस्था की उम्मीदें बढ़ गई हैं।

Post a Comment

0 Comments