अलीराजपुर - लोकसभा प्रतिपक्ष नेता राहुल गांधी और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी का पुतला दहन करने के विरोध में कांग्रेस ने भाजपा जिलाध्यक्ष संतोष मकू परवाल, सांसद अनिता चौहान सहित कई भाजपा पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं पर तत्काल एफआईआर दर्ज करने की मांग की है।
कार्यक्रम का नेतृत्व पूर्व जिला कांग्रेस अध्यक्ष महेश पटेल ने किया। उन्होंने चेतावनी दी,
“हमारी भावनाएँ आहत हुई हैं। यदि 24 घंटे के भीतर दोषियों पर कार्रवाई नहीं हुई तो कांग्रेस कार्यकर्ता धरना देंगे और आंदोलन को और तेज़ करेंगे।”
कांग्रेस की इस मांग में पूर्व जिला अध्यक्ष ओमप्रकाश राठौड़, एडवोकेट राहुल परिहार, भुवन बमनिया, अंगर सिंह चौहान सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।

0 Comments