जोबट तहसील में आज एक भव्य तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया, जिसमें देशभक्ति का अद्वितीय उत्साह देखने को मिला। इस ऐतिहासिक वाहन रैली की अगुवाई भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष मकू पोरवाल, पूर्व विधायक मधोसिंह डावर, विशाल रावत सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ताओं ने की।
यात्रा की शुरुआत कॉलेज चौराहा स्थित टंट्या मामा स्मारक से की गई, जहां देशभक्ति के नारों और झंडारोहण के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ। इसके बाद यह तिरंगा यात्रा कृष्ण मंदिर चौपाटी, गांधी चौक, सुभाष मार्ग से होते हुए छोटा बस स्टैंड, और अंत में शहीद चंद्रशेखर आज़ाद प्रतिमा पर पहुंचकर सम्पन्न हुई।
पूरे मार्ग पर देशभक्ति के गीतों, नारों और झंडों के साथ वातावरण पूरी तरह राष्ट्रभक्ति में सराबोर रहा। आम नागरिकों और युवाओं ने भी बड़ी संख्या में इस रैली में सहभागिता कर इसे ऐतिहासिक बना दिया।

0 Comments