**महिला सहकर्मियों से छेड़छाड़ करने वाले दो आरोपी 24 घंटे में गिरफ्तार**
अलीराजपुर ज़िले में पुलिस अधीक्षक **भगवत सिंह विरदे** के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक **प्रदीप पटेल** के मार्गदर्शन और एसडीओपी जोबट **रविन्द्रसिंह राठी** के नेतृत्व में चलाए जा रहे *“मनचलों के विरुद्ध अभियान”* को बड़ी सफलता मिली है।
👉 थाना जोबट क्षेत्रांतर्गत दो महिलाओं के साथ छेड़छाड़ करने वाले आरोपी **पवन डावर** (26 वर्ष) और **रमेश डावर** (25 वर्ष) को पुलिस ने घटना के **24 घंटे के भीतर ही गिरफ्तार** कर लिया है।
### मामला क्या है?
महिला फरियादी अपनी सहकर्मी के साथ **बरखेड़ा उप स्वास्थ्य केंद्र** में टीकाकरण कार्य के लिए जा रही थी। रास्ते में **बरखेड़ा जंगल उकला फलिया** पर आरोपियों ने उनकी **स्कूटी का रास्ता रोक लिया** और शासकीय कार्य पर जाने से रोका।
* आरोपियों ने महिलाओं के साथ **छेड़छाड़** की
* फरियादी के **गाल पर काटा**
* दोनों महिलाओं को **झाड़ियों की ओर खींचने** की कोशिश की
सौभाग्य से उसी समय राहगीरों के आ जाने से आरोपी भाग खड़े हुए। फरियादी ने तुरंत थाना जोबट पहुँचकर शिकायत दर्ज कराई।
### पुलिस की तत्पर कार्रवाई
थाना प्रभारी **विजय वास्कले** ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मामला दर्ज किया —
**अपराध क्रमांक 346/2025, धारा 74, 118(1), 121(1), 126(2), 3(5) भा. न्या. सं.**
* पीड़िता का मेडिकल परीक्षण करवाया गया
* पुलिस टीम जंगल में दबिश देकर दोनों आरोपियों को छिपे हुए स्थान से गिरफ्तार कर लाई
### आरोपियों को पकड़ने में जिनकी रही अहम भूमिका
🔹 निरीक्षक **विजय वास्कले**
🔹 म.उनि. **अंकिता जाट**
🔹 प्रआर **माधव मोरे**
🔹 आरक्षक **453 मनिष**
🔹 आरक्षक **523 चेनसिंह**
🔹 आरक्षक **133 अनिल**
🔹 म.आर **516 वर्षा**
पुलिस टीम के इस साहसिक और त्वरित कदम की सराहना की जा रही है।

0 Comments