*कानून व्यवस्था को प्राथमिकता, अपराधियों पर होगी कड़ी नजर*
जोबट। जोबट क्षेत्र को नया एसडीओपी मिल गया है। रविंद्र सिंह राठी ने एसडीओपी जोबट के पद पर कार्यभार ग्रहण कर लिया है। इससे पहले वे झाबुआ जिले के थांदला में एसडीओपी के रूप में पदस्थ थे। वहीं जोबट के पूर्व एसडीओपी नीरज नामदेव का स्थानांतरण थांदला कर दिया गया है।
पदभार ग्रहण करने के बाद एसडीओपी राठी ने मीडिया से चर्चा में कहा कि **कानून व्यवस्था बनाए रखना उनकी पहली प्राथमिकता** होगी। उन्होंने बताया कि वे क्षेत्र की स्थिति को गहराई से समझने के बाद ही आवश्यक और ठोस निर्णय लेंगे।
एसडीओपी राठी ने सख्त लहजे में कहा कि **अपराध करने वालों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा**। क्षेत्र में शांति और सुरक्षा का माहौल बनाए रखने के लिए पुलिस टीम के साथ मिलकर रणनीति तैयार की जाएगी।
नवागत एसडीओपी से क्षेत्रवासियों को उम्मीद है कि वे कानून व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने के साथ-साथ आम जनता की समस्याओं के त्वरित समाधान के लिए भी कार्य
करेंगे।

0 Comments