📢 ब्रेकिंग न्यूज़ 📢 अलीराजपुर पुलिस की बड़ी कामयाबी – मिनी फाइनेंस कर्मी से हुई लूट का खुलासा, 72 घंटे में आरोपी गिरफ़्तार!

👉 पुलिस अधीक्षक राजेश व्यास के निर्देशन व अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक प्रदीप पटेल व एसडीओपी जोबट रविन्द्रसिंह राठी के मार्गदर्शन में अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत 04 जून 2025 को हुई लूट की वारदात का खुलासा

जोबट-बोरी रोड पर मिनी फाइनेंस कर्मचारी से हुई ₹1.19 लाख की लूट के दो आरोपी पकड़े गए।
72 घंटे के भीतर दोनों आरोपियों को धरदबोचा, लूट की ₹63,000 नकद राशि और घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल जब्त।

गिरफ्तार आरोपी:
1️⃣ नरबत उर्फ नरू पिता कालु मेड़ा (20), निवासी सोलिया बाबदेव फलिया
2️⃣ तोलसिंह उर्फ तोलिया पिता वेस्ता मेड़ा (22), निवासी सियाली, थाना बोरी

🔍 पूछताछ में खुलासा – दोनों आरोपियों ने 10 दिन पहले थाना बोरी क्षेत्र में ₹56,000 की लूट की बात भी कबूल की।
📂 आरोपी नरबत पहले भी कई लूट मामलों में फरार व इनामी रह चुका है।

🚔 जांच दल की सराहनीय भूमिका:
थाना प्रभारी जोबट नि. विजय वास्कले, उनि गोविन्दसिंह कटारे, प्रआर मदन, लेखराम, आरक्षक मनिष, गजेन्द्र, अमलेश, थाना बोरी निरीक्षक नेपालसिंह व टीम।

🛑 पुलिस का कहना है कि पूछताछ जारी है, और भी मामलों में खुलासे की उम्मीद!

📍 अलीराजपुर से विशेष रिपोर्ट
👉 बने रहें हमारे साथ और पाएं हर बड़ी खबर सबसे पहले!



Post a Comment

0 Comments