धार जिले के बाग थाना क्षेत्र के ग्राम टकारी में एक हैरान कर देने वाली वारदात सामने आई है। मामूली कहासुनी ने ऐसा मोड़ लिया कि एक मां ने अपने 18 वर्षीय बेटे की गोली मारकर हत्या कर दी।
जानकारी के मुताबिक, ईडी बाई चौगड़ नाम की महिला पिछले कुछ वर्षों से अपने मायके टकारी गांव में रह रही थी। उसका बेटा **इकेश चौगड़ (18 वर्ष)** अपने रिश्तेदारों के साथ मां से मिलने टकारी पहुंचा था।
मुलाकात के दौरान किसी बात को लेकर तीखी बहस हुई और गुस्से में आकर मां ने अपने ही बेटे पर **देशी कट्टे से गोली चला दी**। गोली के छर्रे सिर और सीने में लगने से युवक की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई।
हैरानी की बात यह है कि गोली चलाने के लिए ईडी बाई ने अपने ही रिश्तेदार **दीवान सिंह** से देशी कट्टा मांगा और वही हथियार हत्या में इस्तेमाल किया।
घटना के बाद गांव में अफरातफरी मच गई। सूचना मिलते ही बाग थाना प्रभारी कैलाश चौहान पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेजा।
**पुलिस ने दोनों आरोपियों – मां ईडी बाई चौगड़ और दीवान सिंह के खिलाफ IPC की धारा 103(1), 1(5), 25(1)** के तहत मामला दर्ज कर लिया है।
**दोनों आरोपी फिलहाल फरार हैं। पुलिस ने सर्च ऑपरेशन शुरू कर दिया है।**
**🔺 ऐसी खबर जिसने पूरे इलाके को हिला कर रख दिया है – माँ के हाथों बेटे की हत्या, रिश्तों
पर फिर उठा सवाल!**

0 Comments