धार जिले से एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है, जहां पुलिस का खौफ नाममात्र भी नजर नहीं आया। 13 जून को टांडा थाना क्षेत्र में कुछ ग्रामीणों ने एक निजी यात्री बस को रोककर बस चालक के साथ बीच सड़क पर जमकर मारपीट की।
जानकारी के मुताबिक, खट्टाली से इंदौर जा रही *यश सर्विस* नामक निजी बस के चालक का रास्ते में बाग क्षेत्र में किसी वाहन से मामूली कट बाजी को लेकर विवाद हुआ था। इसके बाद दूसरे वाहन के लोगों ने टांडा क्षेत्र के स्थानीय ग्रामीणों को इसकी सूचना दी और योजनाबद्ध तरीके से नदिया पार होटल के पास बस को रोक लिया गया।
ग्रामीणों ने चालक को बस से नीचे उतारकर बुरी तरह पीटा, जिससे उसे गंभीर चोटें आईं। इस दौरान बस में बैठे यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई और लोग दहशत में आ गए। पूरी घटना बस में लगे सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हो गई है,

0 Comments