क्या कहा अनुसूचित जनजाति विकास मंत्री नागरसिंह सिंह चौहान ने सुनिए
हमारे लाडले मंत्री आदरणीय प्रहलाद पटेल जी हम सबके बीच में आए हैं। उनकी बातों को हम सब लोगों को सुनना है। लेकिन मैं आप सब भाइयों बहनों से कहना चाहता हूं आप और हम जानते हैं कि अलीराजपुर जिला आज जो विकास की गति में तेज रफ्तार में दौड़ रहा है तो उसका कारण है भारतीय जनता पार्टी की सरकार के कारण। आप सबको पता है 2003 के पहले जब हम अलीराजपुर जिले की बात करते हैं। अलीराजपुर जिले में जब मैं पहली बार अलीिराजपुर जिले से चुनाव लड़ा यहां पर अलीिराजपुर जिले में ना सड़कें हुआ करती थी। ना अलीिराजपुर जिले में कोई सिंचाई का साधन हुआ करता था। ना अलीिराजपुर जिले में ना बिजली की व्यवस्था हुआ करती थी। ना अलीराजपुर जिले में शिक्षा की कोई अच्छी व्यवस्था थी नहीं। लेकिन आप मुझे कहते हुए बहुत प्रसन्नता होती है और गर्व भी होता है कि आज हमारे बीच में माननीय मंत्री जी आए हैं। हम लोग आज इस बात को लेकर यहां पर आए हैं। माननीय मंत्री जी के पास प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना का काम भी देखते हैं। और जब हम लोग मैं लगातार प्रयास कर रहा था जब मैं विधानसभा का इस बार चुनाव लड़ा था और उस समय मैंने कहा था मेरे आदिवासी भाइयों बहनों से झाबुआ के लोगों से भी कहा था कि भारतीय जनता पार्टी की सरकार मध्य प्रदेश में बनेगी और दिल्ली के अंदर देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी बनेंगे और हमने कहा था कि भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनेगी तो आने वाले समय में हम लोग फैले फैले में सड़के बनाएंगे और आज मुझे कहते हुए प्रसन्नता है कि अलीराजपुर जिले में करीब 427 सड़के अप्रैल होके मध्यप्रदेश की सरकार ने दिल्ली सरकार को हम लोगों ने फले फले में सड़के बनाने का योजना हमने दिल्ली सरकार को भेजी है और मैं मुझे पता है माननीय मंत्री जी हमारे बीच में आए हैं और ये सड़के आने वाले समय में शुरू होगी और अलीराजपुर जिले के जो हमारे फले के लोग हैं मोहल्ले के लोग हैं जो फले फले में रहते लोग हैं उनकी हमको जिंदगी बदलना है और जिंदगी जब बदलेगी जब फले में सड़कें होगी तो आदिवासी भाई बहन के बच्चे पढ़ने आएंगे आदिवासी भाई बहनों को अगर सड़क होगी तो बिजली मिलेगी पानी की व्यवस्था होगी स्कूल की व्यवस्था होगी आंगनबाड़ी की व्यवस्था होगी आप और हम जानते हैं सड़क के बगैर गांव का और मोहल्ले का विकास नहीं हो सकता भाइयों बहनों

0 Comments