जोबट: नाबालिक के साथ हुई घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल — पुलिस ने दो आरोपियों पर मामला दर्ज कर गिरफ्तारियाँ कीं

जोबट,  थाना जोबट में 03 दिसंबर 2025 को दर्ज शिकायत के आधार पर जांच शुरू कर दी गई है, जिसमें आरोप है कि 30 नवंबर 2025 को हुई एक घटना का वीडियो कुछ व्यक्तियों द्वारा सोशल मीडिया पर प्रसारित कर दिया गया। शिकायतकर्ता द्वारा  शिकायत   की की गई थी जिसमें कहा गया है कि वायरल हुए वीडियो के कारण पीड़ित आदिवासी नाबालिक बालिका की निजता और गरिमा को गंभीर क्षति पहुँची है।

प्राप्त आवेदन के आधार पर प्राथमिक जांच में प्रथम दृष्टया संज्ञेय अपराध पाए जाने पर थाना जोबट ने मामला क्रमांक 505/2025 के अंतर्गत भारतीय दण्ड संहिता की धारा 79, 72 तथा किशोर न्याय (बालकों की देखरेख एवं संरक्षण) अधिनियम 2015 की धारा 74 के साथ-साथ सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम 2008 की धारा 66E, 67, 67A के तहत प्रकरण पंजीबद्ध किया है। पुलिस ने  दो आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है जिसमें एक आरोपी नाबालिक है और आरोपियों के खिलाफ विस्तृत अनुसंधान शुरू कर दिया गया है।

अलीराजपुर पुलिस ने कहा है कि वायरल वीडियो के प्रसार से पीड़ित बालिका के मानसिक तथा सामाजिक नुकसान की गंभीर आशंका है और मामले को संवेदनशील मानते हुए शीघ्र और गहन जांच की जा रही है। पुलिस ने यह भी बताया कि गिरफ्तारी व अनुसंधान के क्रम में आवश्यक कानूनी कार्रवाई व सबूत-संग्रह को प्राथमिकता दी जा रही है।

पुलिस ने आमजन से अपील की है कि किसी भी नाबालिक, अपरिचित अथवा किसी विशेष घटना से जुड़ा हुआ फोटो या वीडियो किसी भी तरह से साझा या प्रसारित न करें — ऐसा करना कानूनी रूप से दंडनीय अपराध है। यदि कोई संदिग्ध गतिविधि, पोस्ट या वीडियो देखे तो तुरंत नज़दीकी थाने को सूचित करें ताकि समय से कार्रवाई की जा सके और पीड़ित की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके।



Post a Comment

0 Comments