**🔥 बड़ी खबर: जोबट विधायक सेना महेश पटेल का फूटा गुस्सा — मुख्यमंत्री और विधानसभा अध्यक्ष को लिखा पत्र, कहा “महिला और आदिवासी जनप्रतिनिधि का अपमान बर्दाश्त नहीं” 🔥**

अलीराजपुर मध्यप्रदेश स्थापना दिवस 2025 के जिला स्तरीय कार्यक्रम को लेकर एक बड़ा विवाद सामने आया है। जोबट विधानसभा क्षेत्र की विधायक **श्रीमती सेना महेश पटेल** ने कार्यक्रम से अपना नाम **आमंत्रण पत्र और कार्यक्रम सूची से हटाए जाने** पर कड़ी नाराज़गी जताई है।



विधायक पटेल ने इस मामले में **मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री** और **विधानसभा अध्यक्ष** को पत्र लिखते हुए कहा है कि — “एक महिला आदिवासी विधायक का नाम कार्यक्रम से हटाना न केवल प्रोटोकॉल और प्रशासनिक शिष्टाचार का उल्लंघन है, बल्कि महिला और आदिवासी जनप्रतिनिधि के सम्मान का भी अपमान है।”

उन्होंने आगे कहा कि —

 “यह सिर्फ मेरा नहीं, बल्कि मेरे क्षेत्र की जोबट विधानसभा की जनता का भी अपमान है, जिनके विश्वास और प्रतिनिधित्व के कारण मैं इस पद पर हूँ।”

विधायक सेना महेश पटेल ने **इस पूरे प्रकरण की जांच की मांग करते हुए** कहा कि दोषी अधिकारियों के खिलाफ **कार्यवाही की जाए** और भविष्य में इस तरह की घटनाओं को रोकने के लिए **स्पष्ट दिशा-निर्देश जारी किए जाएं।**

राजनीतिक गलियारों में अब इस पत्र को लेकर चर्चाओं का दौर शुरू हो गया है। कई लोगों का कहना है कि इस तरह की घटनाएँ **जनप्रतिनिधियों की गरिमा पर सवाल** खड़े करती हैं।



Post a Comment

0 Comments