“आपातकाल में अब और तेज़ मदद — डायल-112 पुलिस कर्मियों को मिला बेसिक लाइफ सपोर्ट प्रशिक्षण”

आलीराजपुर-पुलिस मुख्यालय म.प्र. भोपाल के निर्देशानुसार जिला पुलिस आलीराजपुर द्वारा डायल-112 में तैनात समस्त पायलटों एवं कार्यरत पुलिस कर्मियों के लिए दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन किया गया। यह प्रशिक्षण 01 एवं 02 नवम्बर 2025 को पुलिस कंट्रोल रूम, आलीराजपुर में आयोजित हुआ।

कार्यशाला का शुभारंभ पुलिस अधीक्षक **श्री रघुवंश सिंह** के मार्गदर्शन एवं **अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री प्रदीप पटेल** की उपस्थिति में किया गया। इस प्रशिक्षण में जिला चिकित्सालय आलीराजपुर के वरिष्ठ चिकित्सक **डॉ. दीपांश राठौर** एवं **डॉ. दीपक रावत** द्वारा प्रतिभागियों को *सीपीआर (Cardio Pulmonary Resuscitation)* तथा *बीएलएस (Basic Life Support)* से संबंधित विस्तृत एवं व्यावहारिक प्रशिक्षण प्रदान किया गया।प्रशिक्षण के दौरान प्रतिभागियों को बताया गया कि *बेसिक लाइफ सपोर्ट (BLS)* तथा *कार्डियो पल्मोनरी रिससिटेशन (CPR)* ऐसी मूलभूत जीवनरक्षक तकनीकें हैं, जिनके माध्यम से दुर्घटना या आपातकालीन परिस्थितियों में घायल अथवा अचेत व्यक्ति को प्राथमिक सहायता देकर उसकी जान बचाई जा सकती है।कार्यशाला का उद्देश्य पुलिस कर्मियों में त्वरित और प्रभावी प्राथमिक चिकित्सा प्रदान करने की क्षमता विकसित करना रहा, जिससे वे घटनास्थल पर पहुंचकर आमजन को जीवनरक्षक सहायता प्रदान कर सकें।इस अवसर पर **अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री प्रदीप पटेल**, **रक्षित निरीक्षक श्री इनोद रंधावा**, तथा **जिला प्रभारी रेडियो** सहित पुलिस विभाग के अधिकारी एवं प्रशिक्षण में भाग लेने वाले समस्त पुलिसकर्मी उपस्थित रहे।इस प्रशिक्षण को लेकर प्रतिभागियों में उत्साह देखा गया और सभी ने इसे अपने दैनंदिन कार्य में अत्यंत उपयोगी बताते हुए भविष्य में ऐसे अधिक से अधिक प्रशिक्षण आयोजित करने की आवश्यकता पर बल दिया।


Post a Comment

0 Comments