जनता की समस्या बनेगी समाधान, विधायक सेना पटेल ने संभाली कमान

 आलीराजपुर जोबट से बड़ी खबर सामने आई है। पटेल निवास पर आज जनसुनवाई आयोजित की गई, जिसमें क्षेत्र की विधायक श्रीमती सेना महेश पटेल ने आमजन की समस्याओं को गंभीरता से सुना।



जनसुनवाई के दौरान बड़ी संख्या में लोग पहुँचे और अपनी समस्याएँ विधायक के सामने रखीं। श्रीमती पटेल ने हर मुद्दे पर संजीदगी दिखाते हुए संबंधित विभागों के अधिकारियों को तत्काल आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जनता की परेशानी ही उनकी प्राथमिकता है और किसी भी समस्या का समाधान टालमटोल के बिना किया जाएगा।

इस मौके पर कांग्रेस परिवार के कार्यकर्ताओं से भी विधायक ने मुलाकात की और विभिन्न सामाजिक एवं विकास से जुड़े विषयों पर विस्तार से चर्चा की।

👉 जनता के मुद्दों को लेकर विधायक का यह सक्रिय रुख स्थानीय लोगों में राहत और उम्मीद दोनों लेकर आया है।


Post a Comment

0 Comments