आलीराजपुर शिक्षा घोटाला: ईडी ने 4.5 करोड़ की संपत्ति अटैच, 20 करोड़ का गबन उजागर*

 आलीराजपुर से बड़ी खबर

आलीराजपुर जिले के कट्टीवाड़ा ब्लॉक शिक्षा कार्यालय में करोड़ों के गबन का मामला सामने आया है। ईडी (प्रवर्तन निदेशालय) ने मनी लॉन्ड्रिंग एक्ट के तहत कार्रवाई करते हुए तत्कालीन लेखापाल कमल राठौर और अन्य आरोपियों की लगभग **4.5 करोड़ रुपए मूल्य की 14 अचल संपत्तियां अटैच** कर दी हैं।

जानकारी के मुताबिक, 2018 से 2023 के बीच **20 करोड़ 47 लाख रुपए का गबन** किया गया था। इस दौरान **917 फर्जी बिल तैयार और मंजूर** कराए गए, जिनके माध्यम से सरकारी धन को एकीकृत वित्तीय प्रबंधन प्रणाली (IFMS) से निकालकर **134 बैंक खातों** में जमा कराया गया। ये खाते आरोपियों के परिवार, रिश्तेदारों और दोस्तों के नाम पर थे। पुलिस जाच में मामला उजागर होने के बाद ईडी ने गहन पड़ताल की और अगस्त में आरोपी लेखापाल कमल राठौर को गिरफ्तार किया था। फिलहाल वह जेल में है। ईडी की कार्रवाई ने सरकारी तंत्र में हड़कंप मचा दिया है।यह मामला जिले में शिक्षा विभाग की कार्यप्रणाली पर भी सवाल खड़े कर रहा है, क्योंकि वर्षों तक करोड़ों की हेराफेरी होती रही और सिस्टम को भनक तक नहीं लगी।

पुलिस ने FIR में ये धाराएँ लगाईं थी 
- IPC धारा 420 (धोखाधड़ी)
- IPC धारा 409 (विश्वासघात / सरकारी / वित्तीय ट्रस्ट का उल्लंघन)
- IPC धारा 467, 468, 471 (नाम-जाल / फर्जी दस्तावेज / फर्जी हस्ताक्षर / प्रमाण पत्र आदि),
- धारा 120-B (साजिश)
- इसके अलावा Section 13 of Prevention of Corruption Act (भ्रष्टाचार अधिनियम) भी शामिल है।

ED ने अबतक का किया

ED ने Prevention of Money Laundering Act, 2002 (PMLA) के तहत जाँच शुरू की। 


- ED ने Section 17 PMLA के तहत तलाशी-कार्रवाइयां कीं, incriminating दस्तावेज, बैंक खाते आदि जब्त किए गए। 


- मुख्य आरोपी Kamal Rathore को 7 अगस्त 2025 को गिरफ्तार किया गया।


- ED ने कुल 14 अचल संपत्तियाँ (immovable properties) मूल्य लगभग ₹4.5 करोड़ की अटैच कीं। 





Post a Comment

0 Comments