MP कांग्रेस PCC चीफ के भाईयों पर FIR पर भड़की कांग्रेस... विधायक विक्रांत भूरिया बोले हम राहुल गांधी के सच्चे सपाही... कितनी भी FIR कर दो, जेल में डाल दो हम पीछे हटने वाले नहीं
मध्यप्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी के भाइयों पर एफआइआर दर्ज होने के बाद अब कांग्रेस ने प्रदेश सरकार के खिलाफ मोर्च खोल दिया है। झाबुआ से कांग्रेस विधायक विक्रांत भूरिया ने खंडवा में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान इसको लेकर निशाना साधा है। विक्रांत भूरिया ने कहा कि, बीजेपी के नेता हमारे कांग्रेस नेताओं डरा रहे हैं जीतू पटवारी लगातार लड़ रहे हैं आवाज उठा रहे है ताकि वह चुप हो जाए। हम लोग राहुल गांधी के सिपाई है चाहिए वह जीतू पटवारी हो उमंग सिंघार हो चाहिए में हु हम लोग डरने वाले नहीं है, हम लोग चुप बैठने वाले नहीं है। जो लड़ाई हम लड़ रहे हैं वह लड़ाई अब और दुगनी तेजी से लडगे, हम लोग डरने वाले नहीं है चाहिए कितने भी FIR हो जाए कितनी भी बार जेल में डालना हो लेकिन हम पीछे हटने वाले नहीं है।

0 Comments